प्रतापगढ़ में भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का आज राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वर्चुअली लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम टोंक से आयोजित किया गया, जिसका सीधा प्रसारण प्रतापगढ़ स्थित जिला कार्यालय पर हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद्र कृपलानी सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। हवन और यज्ञ के साथ हुई शुरुआत लोकार्पण से पूर्व सुबह हवन और यज्ञ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में आहुतियां दीं और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने बताया कि अरनोद रोड पर बने इस कार्यालय में आगंतुकों के लिए आवास की व्यवस्था है। संगठन को मिलेगी मजबूती कृष्णावत ने आगे बताया कि यह कार्यालय पार्टी के कार्यक्रमों के संचालन का केंद्र बनेगा, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा। स्थानीय स्तर पर निंबाहेड़ा विधायक और पूर्व मंत्री श्री चंद कृपलानी ने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया। विधायक ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित इस मौके पर विधायक कृपलानी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी आज कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या के कारण ही इस मुकाम पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि कभी दो सीटों पर सिमटी पार्टी को कार्यकर्ता नहीं मिलते थे, लेकिन आज कार्यकर्ताओं की मेहनत से आलीशान पार्टी कार्यालय बनकर तैयार हो गया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे भी लगाए।