प्रतापगढ़ जिले के धोलापानी में पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने ढाबे पर रखे 1,567.50 लीटर पेट्रोल और एथेनॉल जब्त किए। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बिक्री में इस्तेमाल की जा रही मशीनें भी जब्त की गईं।एसपी विशाल जांगिड़ के निर्देशन में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार डीएसपी जयदेव सियाग और छोटीसादड़ी वृत्ताधिकारी रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन में धोलापानी थानाधिकारी पूराराम की अगुवाई में टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान ढाबे पर स्टॉक करके रखे पेट्रोलियम पदार्थ मिले, जिन्हें बेचा जा रहा था। पुलिस ने रसद अधिकारी प्रतापगढ़ को सूचना दी। इसके बाद नियमानुसार पेट्रोलियम पदार्थ और मशीनें जब्त की गईं। मौके से भोपाल सिंह (38), पुत्र नाहर सिंह, निवासी बरोड़िया, थाना खेरादा, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया गया।