प्रतापगढ़ शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चंद्रदीप सिंह के मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस हादसे में घर का फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 5 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल टीम मौके पर पहुंची। फायर इंचार्ज सावन चनाल ने बताया कि टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान मकान के अंदर रखे एक भरे और एक खाली गैस सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कोतवाली थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ को हटाकर व्यवस्था संभाली।