प्रतापगढ़ में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ सुथार समाज द्वारा 19 अप्रैल रविवार को आखातीज के अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में 22 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए समाज द्वारा एक बैठक बुलाई गई थी। इसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। यह बैठक श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज विवाह समिति के अध्यक्ष श्री इंद्रसेन जी शर्मा के सानिध्य में आयोजित की गई थी। वैवाहिक कार्यक्रम 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शुरू होगा। यह आयोजन पार्श्वनाथ जैन मंदिर, दीपेश्वर तालाब के पास स्थित परिसर में होगा। कार्यकर्ताओं को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विशेष कार्यभार दिया गया है।