प्रतापगढ़ में नवरात्र का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नौ दिनों तक श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में लीन हैं। रात में शहर के गरबा पंडालों में डांडियों की खनक से माहौल जीवंत हो उठता है। रंग-बिरंगे कपड़े पहने युवा, महिलाएं और बच्चे गरबों की धुन पर नाचते दिख रहे हैं। पंडालों में देवी मां की झांकियां सजाई शहर के भाटपुरा, धोबी चौक, ग्वाला मोहल्ला, एरियापती, बड़ा बाग, तलाई मोहल्ला और कुंडलपुर समेत कई इलाकों में गरबों की धूम है। पंडालों में देवी मां की आकर्षक झांकियां और भव्य सजावट श्रद्धालुओं को लुभा रही है। भटपुरा में नवयुक्त गरबा मंडल ने कालिका माता और कारा गोरा भेरुजी की झांकी का मंचन किया। यह मंचन करीब 3 घंटे तक चला, जिसे देखने दूर-दराज से लोग पहुंचे। मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र राव ने बताया कि यह परंपरा पिछले 136 साल से निभाई जा रही है। गरबा आयोजनों में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और प्रशासनिक टीम भी सक्रिय है।