प्रतापगढ़ में भारतीय अफीम किसान विकास समिति ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा। समिति जिलाध्यक्ष एडवोकेट मोहनलाल कुमावत ने केंद्र सरकार से किसानों के हित में जल्द फैसला लेने की मांग की। ज्ञापन में मार्फिन की मात्रा 4.4 से घटाकर 4.0 करने की मांग की गई है। साथ ही, अफीम का भाव एक लाख रुपए प्रति किलो तय करने की भी मांग उठाई गई। अफीम लाइसेंस फिर से शुरू करने की मांग किसानों ने 1990 से रद्द किए गए अफीम लाइसेंस फिर से शुरू करने की मांग की। उन्होंने 10 आरी के बजाय 20 आरी तक अफीम की खेती की अनुमति और सीपीएस पद्धति में 80 किलो औसत पर पट्टे जारी करने को भी कहा। किसानों को उनकी जमीन के हिसाब से लेम्प्स से डीएपी और यूरिया खाद देने की मांग भी इसमें शामिल है। आंदोलन की चेतावनी दी समिति ने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो अफीम किसान दिल्ली जाकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसकी कॉपी प्रधानमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी और राजस्थान के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा को भी भेजी गई है।