प्रतापगढ़ पुलिस ने 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को बाद में मध्य प्रदेश पुलिस को सौंप दिया गया। यह कार्रवाई 4 जुलाई 2026 को कोटड़ी थाना पुलिस ने की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुजल खान (निवासी नई आबादी कोटड़ी) और आरिफ खान (निवासी मस्जिद के पास कोटड़ी) के रूप में हुई है। सुजल खान मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के रिंगनोद थाना में दर्ज मामले में वांछित था। वहीं, आरिफ खान भी फरार चल रहा था। टीम ने गांव में दबिश देकर दोनों आरोपी को पकड़ा रिंगनोद थाना पुलिस ने कोटड़ी थाना को इन वांछित आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के संबंध में सूचना दी थी। इसके बाद, जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और पुलिस उप अधीक्षक चंद्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में कोटड़ी थानाधिकारी रोहित कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने 4 जुलाई 2026 को कोटड़ी गांव में दबिश दी और दोनों आरोपियों को पकड़ा। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की रिंगनोद पुलिस को सौंप दिया गया।