प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी में रेंजर प्रतापसिंह चुण्डावत हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें डंपर मालिक बंटी उर्फ दलपत बावरी (32), ड्राइवर निलेश बावरी (31) और लोकेश बावरी (20) हैं। अवैध खनन रोकने के दौरान रेंजर की डंपर से कुचलकर हत्या हुई थी। विवाद के बाद डंपर भागने लगा 21 सितंबर की रात रेंजर प्रतापसिंह चुण्डावत अवैध खनन की सूचना पर वनखंड सुक्कड़, मोहनपुरा तलाई पहुंचे। वहां जेसीबी, ट्रैक्टर और डंपर से खनन चल रहा था। विवाद के दौरान एक मिट्टी से भरा डंपर भागने लगा। ड्राइवर ने रेंजर पर चढ़ाया डंपर रेंजर ने पीछा कर घाटी वाले बालाजी मंदिर रोड पर डंपर रोकने की कोशिश की। ड्राइवर ने रेंजर पर डंपर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। एसपी विशाल जांगिड़, एएसपी जयदेव सियाग, वृत्ताधिकारी रामेश्वरलाल और थानाधिकारी कैलाशचंद्र सोनी की टीम ने यह गिरफ्तारी की।