प्रतापगढ़ में घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। चोर को पकड़कर रस्सी से बांध दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। चोर पानी पीने के बहाने घर में घुसे थे। इस दौरान मकान मालिक ने देख लिया और रोकने लगा तो चोरों ने चाकू से हमला भी कर दिया। मामला चनियाखेड़ी गांव में मंगलवार दोपहर का है। आरोपी पर मध्यप्रदेश में चोरी सहित विभन्न मामले दर्ज हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया और मध्यप्रदेश पुलिस को सौंप दिया है। पानी पीने बहाने घर में घुसे प्रतापगढ़ थाने के जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया- चनियाखेड़ी में एक युवक के घर में घुसने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि युवक पानी पीने के बहाने घर में घुसा था। दरअसल, चनियाखेड़ी में राहुल आंजना के घर के बाहर प्याऊ है। एक बाइक पर आए तीन युवक प्याऊ पर पानी पीने रुके। इस दौरान तीनों युवक की नजर राहुल आंजना के घर पर पड़ी। यहां तीनों को कोई नजर नहीं आया तो तीनों घर के अंदर घुसने लगे। घर में घुसता देख आया मकान मालिक राहुल आंजना घर के पास ही घूमने निकले थे। तीन अज्ञात युवकों को घर में घुसता देख राहुल तुरंत वापस लौटे और तीनों को रोका। इतने में दो युवक तो मौके से भाग निकले, जबकि एक मकान मालिक राहुल के चंगुल में फंस गया। चाकू से किया हमला आरोपी ने राहुल को अकेला देख चाकू निकाल लिया और हमला करने लगा। राहुल ने तेज आवाज लगाई तो आस-पास के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने आरोपी को पकड़ लिया और रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी की पहचान तेजमल (22) पुत्र राधे श्याम, निवासी रूपी मलदगढ़, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस उसे प्रतापगढ़ थाने ले आई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पर मध्य प्रदेश में चोरी सहित विभिन्न मामले दर्ज हैं। मल्हारगढ़ पुलिस (मध्य प्रदेश) प्रतापगढ़ थाने पहुंची और प्रतापगढ़ पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश पुलिस को सौंप दिया।