पिपलिया| अरोलिया गांव निवासी 40 वर्षीय प्रेमचंद गुर्जर पिछले पांच दिनों से लापता हैं। परिजनों के मुताबिक प्रेमचंद 13 जुलाई को घर से बाइक लेकर निकला था। उसकी बाइक भिलवाड़ी चौराहे पर खड़ी मिली। इसके बाद से कोई पता नहीं चला। परिजनों ने देर रात तक घर लौटने का इंतजार किया। आसपास के गांवों, खेतों, संभावित जगहों पर तलाश की। लेकिन सुराग नहीं मिला। प्रेमचंद के भाई राकेश गुर्जर ने बताया कि वे पहले कभी बिना बताए इस तरह घर से नहीं गए थे। परिजनों ने 17 जुलाई को भवानीमंडी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।