भास्कर न्यूज़ | पाली अधिकमास नगर परिक्रमा के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती को लेकर परिक्रमा कार्यालय, कथा व्यास की गली में बैठक हुई। बैठक संरक्षक पंडित शंभूलाल शर्मा और अध्यक्ष प्रदीप कच्छवाह के नेतृत्व में आयोजित की गई। नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पंडित शंभूलाल शर्मा को मुख्य संयोजक, कैलाश टवानी को सचिव, शांतिलाल सोनी को कोषाध्यक्ष और हीरालाल व्यास को कार्यालय सचिव चुना गया। अध्यक्ष कच्छवाह और मुख्य संयोजक ने सभी श्रद्धालुओं से स्वर्ण जयंती परिक्रमा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग और समय रहते तैयारी शुरू करने का आग्रह किया। सचिव टवानी ने बताया कि संस्था का पंजीकरण कर नाम ''पाली अधिकमास धरमार्थ सेवा संस्थान'' रखा गया है और आगामी चक्र 18वीं परिक्रमा होगी।