टोंक| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला बाल संरक्षण इकाई बाल अधिकारिता विभाग की ओर से चलाए जा रहे बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम को लेकर सोमवार को बच्चों को जागरूक किया गया। सिकोईडिकोन संस्था के सहयोग से राबाउमावि कोहना, सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल टोंक में ये आयोजन हुआ। सहायक निदेशक नवल खान बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताया। बाल कल्याण समिति से संदीप कांटिया ने बाल कल्याण समिति के कार्यों से अवगत कराया। मानव तस्करी विरोधी यूनिट से प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बालकों की खरीद फरोख्त, बाल मजदूरी और बाल विवाह के बारे मे बताया। उन्होंने कहा कि 100 व112 नंबर पर फोन करके सहायता ले सकते है। चाइल्ड हेल्प लाइन के कमलेश सैनी, देवेंद्र जांगिड़ ने संस्था के कार्यों के बारे में बताया। रामसहाय पारीक, राहुल गजरा, मानव तस्करी विरोधी यूनिट से रिंकू शर्मा, किरण शर्मा, विमल बुंदेल आदि मौजूद रहे।