चित्तौड़गढ़ | श्रमणसंघीय युवाचार्य महेंन्द्र ऋषि मसा एव मेवाड़ भास्कर उप प्रवर्तक कोमल मुनि मसा के सानिध्य में नवकार दिवस पर विरासत एंव विकास संस्थान द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ रहे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं नवकार मंत्र की तस्वीर स्मृति चिन्ह के रूप में देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता संयोजक स्वीटी जैन ने बताया कि आनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ रहीं नीता डांगी, राखी कोठारी, मधु सेठिया को संस्थान के अध्यक्ष बंसतीलाल मेहता, कोषाध्यक्ष पवन पटवारी, श्रमण संघ संरक्षक सीएम रांका, श्री जैन दिवाकर महिला परिषद् की अध्यक्षा संगीता चीपड आदि के सानिध्य में सम्मानित किया गया। आल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांन्फ्रेंस राजस्थान प्रांतीय महिला शाखा ने भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा युवाचार्य महेंद्र ऋषि मसा के सानिध्य में की गई। जैन कांफ्रेस महिला शाखा की कोषाध्यक्ष अंगूरबाला भडकत्या ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 47 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रथम स्थान पर मुंबई निवासी निकिता शाह, द्वितीय स्थान पर पूर्णा निवासी सुमन जैन और तृतीय स्थान पर बेंगलुरु निवासी महावीर जैन रहे। आठ सांत्वना पुरस्कारों में अनीता भाणावत उदयपुर, रानी मनीष मेहता डूंगला अलका सिघंवी भीलवाड़ा, मीना पटवारी चित्तौड़गढ़, केसरीमल भड़कत्या चित्तौड़गढ़, कमलेश सामर उदयपुर, हेमंत संचेती बेंगलुरु प्रिया मादरेचा अहमदाबाद रहे।