श्रीगंगानगर| श्रीगंगानगर जिले में भूतपूर्व सैनिक व वीरांगनाओं के लिए पूर्व सैनिक समस्या समाधान शिविर 21 अप्रैल को रायसिंहनगर व पदमपुर में शिविर लगेंगे। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आत्मेश बेनीवाल ने बताया कि प्रातः 10 से 11 बजे तक गुरु रविदास धर्मशाला नजदीक बस अड्डा रायसिंहनगर व सुबह 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक नगरपालिका पदमपुर में शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक भूतपूर्व सैनिक एवं वीरांगनाएं अपने समस्त दस्तावेज साथ में लाकर शिविर का लाभ उठाएं।