गुजरात केन्द्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रमाशंकर दूबे को राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (एनआईईपीए), नई दिल्ली का कुलाधिपति नियुक्त किया गया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पांच साल के लिए इस पद पर नियुक्ति प्रदान दी है। इस संबंध में मंत्रालय द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि प्रो. दूबे पूर्व में तीन विश्वविद्यालयों में कुलपति के रूप में कार्य किया है, जिनमें गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय, बड़ोदरा, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, बिहार और गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, विलासपुर, छत्तीसगढ़ शामिल हैं। नीपा, जो भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्थापित एक प्रमुख विश्वविद्यालय है, शैक्षिक योजना, प्रबंधन और क्षमता निर्माण में संलग्न है।