अलवर| बीएसआर आर्ट्स कॉलेज की राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर डॉ. सरोज मीना को सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी जयपुर में हुए अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन व ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड- 2026 समारोह में ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड–2026 से सम्मानित किया गया। समारोह में देश-विदेश सहित कुल 15 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अशोक माहेश्वरी, राजीव रंजन, कुसुम यादव मेयर जयपुर हेरिटेज, डॉ. जगदीश प्रसाद, अशोक जांगिड़ व चंद्रशेखर चौधरी उपस्थित रहे।