झालावाड़| राज्य सरकार के निर्देश पर 2 अप्रैल को ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। मुख्य जनसुनवाई उपखंड गंगधार की ग्राम पंचायत दुधालिया,पंचायत समिति डग में सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में होगी। इस दौरान आमजन अपनी समस्याएं और परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। ग्राम पंचायत गोलाना, खानपुर और आमेठा, अकलेरा की जनसुनवाई भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ी रहेगी।