इंटरनेशनल पुष्कर मेले में इस बार दो दिन बॉलीवुड नाइट होगी। मेले में 17 नवंबर से 24 नवंबर तक 52 घाटों पर महाआरती, स्थानीय लोगों और विदेशी टूरिस्ट में कबड्डी मैच, लंगड़ी टांग, सितोलिया और गिल्ली-डंडा खेल होंगे। मेले में 20 नवंबर को कबीर कैफे की परफॉर्मेंस होगी। वहीं बॉलीवुड सिंगर अमित मिश्रा 22 नवंबर को, लोक कलाकार स्वरूप खान 23 नवंबर को मेला ग्राउंड में प्रस्तुति देंगे। मेले में इस बार स्थानीय कलाकारों के साथ नॉर्थ और वेस्ट जोन के कलाकारों को भी प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। जिला कलेक्टर लोक बंधु, एडीएम प्रशासन अभिषेक गोयल और एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ ने मंगलवार को मेले का फाइनल कैलेंडर जारी किया। तीन चरणों में होगा मेला अतिरिक्त कलेक्टर अभिषेक गोयल ने कहा- इंटरनेशनल पुष्कर मेला तीन चरणों पशु, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों में होता है। मेले की अनौपचारिक शुरुआत 10 नवंबर से होगी। वहीं 17 से 24 नवंबर तक औपचारिक रूप से आयोजन होगा। भास्कर पर देखें सबसे पहले पूरा फाइनल कैलेंडर.....