बारां| राजकीय कन्या महाविद्यालय में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया। इसके तहत सोमनाथ संकल्प संवाद क्विज, रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता कराई गई। प्राचार्य संजय कुमार मेहता ने सोमनाथ मंदिर के इतिहास, गौरव गाथा, महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में आरती गुर्जर, हेमलता वैष्णव, रेनु शर्मा, स्टाफ मौजूद रहा।