बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान शनिवार सुबह फ्लाइट से जयपुर पहुंचीं। यहां मौजूद फैंस और मीडिया की रिक्वेस्ट पर उन्होंने अपना मास्क हटा दिया। इस दौरान राधिका ने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। इसके बाद एयरपोर्ट से वह सीधे होटल के लिए रवाना हो गईं। वहीं बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान भी सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए। वह मुंबई के लिए रवाना हुए। बतादें राधिका जयपुर के मानसरोवर स्थित पैसिफिक मॉल में फैशन ब्रांड एजोर्ट के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगी। एजोर्ट को आधुनिक फैशन और तकनीक आधारित शॉपिंग अनुभव के साथ पेश किया जा रहा है। इसके उद्घाटन के जरिए जयपुर के रिटेल बाजार में एक नए फैशन डेस्टिनेशन की शुरुआत होगी। टीवी से शुरू हुआ था एक्टिंग का सफर राधिका मदान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। 2014 में प्रसारित धारावाहिक ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ में इशानी के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इस शो में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया। साल 2018 में उन्होंने विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘पटाखा’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में उन्होंने चंपा कुमारी का किरदार निभाया। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला नवोदित अभिनेत्री का स्क्रीन पुरस्कार भी मिला। ‘पटाखा’ के बाद राधिका फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ में नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे किरदार को निभाया, जो मार्शल आर्ट और एक्शन से जुड़ा था। 2020 में आई इरफान खान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में राधिका ने तारिका बंसल का किरदार निभाया। इसके बाद 2021 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म ‘शिद्दत’ में वे कार्तिका सिंह के किरदार में नजर आईं। वर्ष 2021 में आई नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी फिल्म ‘रे’ के ‘स्पॉटलाइट’ खंड में उन्होंने दिव्या दीदी का किरदार निभाया। इस भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2023 में वे वेब सीरीज ‘सास, बहू और फ्लेमिंगो’ में नजर आईं। इसी साल उन्होंने ‘कुत्ते’, ‘कच्चे लिंबू’ और ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। वर्ष 2024 में राधिका मदान अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सरफिरा’ में नजर आईं। इसके अलावा वे ‘जिगरा’ में भी विशेष भूमिका में नजर आईं। वर्ष 2026 में राधिका की फिल्म ‘सूबेदार’ भी रिलीज हुई।