कोटपूतली के प्रागपुरा थाना क्षेत्र स्थित बड़नगर में ज्ञान दास जी मंदिर परिसर से चोरों ने एक बिजली ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। चोर ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके अंदर से धातू (कॉपर, एल्यूमिनियम) और तेल निकाल ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मंदिर से जुड़े ज्ञान दास जी महाराज ने बताया कि चोरों ने देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। प्रागपुरा थाना अधिकारी भजनाराम ने जानकारी दी कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।