12 से 18 जुलाई को होने वाला ग्रेड सेकंड भर्ती एग्जाम सीकर के 49 सेंट्रर्स पर होगा, जिसमें 14870 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यह एग्जाम प्रदेश के 27 जिलों में हो रहा है। एग्जाम के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया है। आज सीकर ADM राकेश मीणा ने एग्जाम को लेकर संबंधित अधिकारियों और जरुरी तैयारियों के विभागवार दिशा-निर्देश हुई। सीकर में 49 परीक्षा केंद्र बनाए ADM राकेश मीणा ने बताया कि सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के लिए सीकर जिले में कुल 49 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। इनमें से 27 परीक्षा केंद्र सरकारी शैक्षणिक संस्थाओं और 22 परीक्षा केंद्र प्राइवेट संस्थानों में बनाए गए हैं। परीक्षा के दौरान लाॅ एंड ऑर्डर, अनुचित साधनों की रोकथाम और गर्मी के मौसम से बचाव का ध्यान रखा जाएगा। ADM राकेश मीणा ने अपील करते हुए कहा कि सभी अभ्यर्थी समय का विशेष ध्यान रखें। एग्जाम सेंटर पर एग्जाम शुरू होने से 1 घंटे पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद गेट बंद कर दिए जाएंगे और उसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी कैंडिडेट्स की बायोमेट्रिक अटेंडेंस की जाएगी और पूरे एग्जाम सेंटर की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। जिले में 9 फ्लाइंग स्क्वायड बनाए गए हैं। ADM राकेश मीणा ने बताया कि सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम के लिए सीकर जिले में 9 फ्लाइंग स्क्वायड बनाए गए हैं। हर फ्लाइंग टीम में एक RAS ऑफिसर और एक DSP रैंक के अधिकारी के साथ शिक्षा विभाग का एक प्रिंसिपल स्तर का अधिकारी शामिल होगा। सीकर और नीमकाथाना एडीएम पूरे समय परीक्षा की मॉनिटरिंग करेंगे। हर एग्जाम सेंटर पर 2-2 पुलिसकर्मी लगाए जा रहे हैं, ताकि हर अभ्यर्थी की पूरी जांच के बाद ही उसे एंट्री दी जाए। नकल करते पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई नकल और पेपर लीक जैसी गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन पूरी तरह सख्त है। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा ड्यूटी में केवल उन्हीं सरकारी कर्मचारियों को लगाया जाएगा, जिनका पुलिस वेरिफिकेशन हो चुका है। ऐसे किसी भी कर्मचारी को ड्यूटी नहीं दी जाएगी जिसके खिलाफ पहले नकल संबंधी कोई मामला दर्ज हो। फोर्थ ग्रेड कर्मचारी भी साफ-सुथरी छवि वाले ही लगाए जाएंगे। एग्जाम सेंटर के अंदर केवल सेंटर सुप्रीटेंडेंट के पास ही मोबाइल फोन रहेगा। सीकर में गर्मी और उमस को देखते हुए अभ्यर्थियों के लिए विशेष बंदोबस्त किए जा रहे हैं। सभी एग्जाम सेंटर पर रेगुलर बिजली सप्लाई के लिए साइलेंट जनरेटर की व्यवस्था रहेगी। --- ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान-कल से एक और बड़ी परीक्षा, 12 लाख कैंडिडेट:गुजराती सब्जेक्ट के लिए केवल एक पोस्ट, सबसे ज्यादा मैथ्स में; जानें- एंट्री के क्या हैं नियम राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम कल से शुरू होगा। परीक्षा में 12 लाख 30 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हैं। ये इस साल होने वाली बड़ी परीक्षाओं में से एक है। एग्जाम के लिए 27 जिलों में 1221 सेंटर बनाए गए हैं। ये भर्ती कुल 9,651 पदों पर की जाएगी। (पूरी खबर पढ़ें)