एंटी टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) की टीमों ने राजस्थान के 20 से अधिक शहरों में एक साथ रेड डाली है। पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से जड़े लोगों को लेकर एटीएस ने छापेमारी की है। एटीएस टीमों की ओर से 28 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एटीएस की टीमों ने शुक्रवार तड़के राजस्थान के जयपुर, अजमेर, चुरू, डंगरपुर, बाड़मेर सहित 20 से अधिक शहरों पर एक साथ रेड डाली। एटीएस ने सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी आतंकी सहजाद भट्‌टी से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर आतंकी भट्टी को फॉलो करने वालों पर भी एटीएस की टीमों ने कार्रवाई की है। 28 संदिग्धों को हिरासत में लेकर एटीएस की टीमें पूछताछ कर रही है। वहीं, संदिग्धों के मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले जा रहे है। एटीएस जांच में सामने आया है कि आतंकी भट्टी युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए जोड़ रहा है। ऑनलाइन गेम, पैसों और गैंगस्टर ग्लैमर का लालच देकर दोस्ती करता है। देशभर में अपना नेटवर्क बड़ा कर उनसे संवेदनशील स्थानों की फोटो मंगवाता है। एटीएस की ओर से शुक्रवार शाम तक छापेमारी की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।