भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के नेता अशोक निनामा के भाई की हत्या विवाहिता से लव अफेयर के चलते हुई थी। पुलिस का दावा है कि महिला के पति ने साथियों के साथ उस पर हमला किया था। मृतक अनिल (28) की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। उसे सिर से लेकर पैर तक काफी अंदरूनी चोटें लगी थीं। बांसवाड़ा के MGH हॉस्पिटल के डॉ. अमित भिमावत ने बताया कि- अनिल के प्राइवेट पार्ट की चमड़ी तक फट गई थी। बीएपी नेता का भाई सोमवार रात को बांसवाड़ा जिले के कालीमगरी गांव में घायल मिला था। पुलिस पूछताछ में उसने तीन लोगों के नाम लिए थे, इनमें से दो को मंगलवार (14 अप्रैल) को हिरासत में ले लिया गया था। पति को अफेयर का पता चल गया था खमेरा थाना एएसआई लेखाराम ने बताया कि- मामला लव अफेयर का है। महिला ने फोन करके अनिल को मिलने बुलाया था। वह बाइक पर बैठकर अनिल के साथ आई थी। महिला के पति को इस बारे में बता चल गया था। ऐसे में, वह अपने पड़ोसी के साथ मौके पर पहुंचा और अनिल को पकड़ लिया। आरोपियों ने भारी चीज से अनिल के सिर पर वार किए। इसके बाद उसे मरा समझ वही छोड़कर भाग निकले। डॉ. बोले- पूरे शरीर पर चोट के अनगिनत निशान डॉ. अमित भिमावत ने बताया कि आरोपियों ने अनिल को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसके शरीर पर चोट के तो अनगिनत निशान थे, लेकिन बाहर खून की एक बूंद तक नहीं बही। मौत की असल वजह सिर में लगी गंभीर चोट (हेड इंजरी) रही। उसके सिर पर ब्लंट ऑब्जेक्ट (डंडा, पत्थर या हथौड़े) से वार किया गया था। इस कारण सिर की नसें फट गई थी, जिससे अंदर ही ब्लड क्लॉट हो गया। सिर से खून अंदर बहता हुआ आंखों तक पहुंचा। इससे पलकें नीली पड़ गई थी और आंखें सूज गई थी। गर्दन से लेकर पैरों तक शरीर का कोई हिस्सा ऐसा नहीं था जहां चोट न हो। बोला- मेरे भाई को घसीट-घसीट कर मारा बांसवाड़ा में बीएपी नेता अशोक निनामा के भाई अनिल (28) खमेरा थाना क्षेत्र के कलिमगरा में सोमवार देर रात 2 बजे घायल हालत में मिले थे मिले थे। अशोक ने पुलिस को बताया था कि सागबरी सरपंच प्रकाश ने उसे कॉल किया था और मौके पर आने को कहा। वहां पहुंचा तो भाई अनिल बचाओ बचाओ चिल्ला रहा था। ऐसा लग रहा था उसे घसीट घसीट कर मारा गया है। 5 लोगों के खिलाफ हत्या का केस जानकारी के अनुसार घायल अनिल ने पूछताछ में तीन लोगों पर हमले का आरोप लगाया था। इनमें एक व्यक्ति का नाम गणेश और एक दंपती हैं। वहीं, परिजनों ने प्रतापगढ़ के रहने वाले दो और लोगों को प्रकाश और मोतीलाल पर संदेह जताया है। इन सभी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अनिल ने जिस दंपती का नाम लिया था, वो महिला उसके साथ कॉन्टैक्ट में थी। अनिल ने उस महिला से मोबाइल पर चैटिंग भी की थी। दंपती फिलहाल पुलिस हिरासत में है। …. नेता के भाई की हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान में बीएपी नेता के भाई की पीट-पीटकर हत्या:आशंका- प्रेमप्रसंग के कारण हुआ हमला, रात 2 बजे झाड़ियों में घायल मिले थे बांसवाड़ा में नेता के भाई की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई। दो लोग हिरासत में हैं। एक आरोपी की तलाश की जा रही है। पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका है। पूरी खबर पढ़िए…