बंगाल चुनाव के चलते हावड़ा रूट पर जाने वाले पैसेंजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। रेलवे ने इसके चलते 24 अप्रैल को जोधपुर और जयपुर (खातीपुरा) से हावड़ा के लिए एक तरफा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इन ट्रेनों के जरिए जयपुर सहित राजस्थान के अलग-अलग इलाकों से बंगाल जाने वाले यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी। हालांकि रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इन स्पेशल ट्रेनों में लिनेन (चादर-कंबल) की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। पैसेंजर्स को चादर-कंबल की अपनी व्यवस्था साथ रखनी होगी। भीड़ और वेटिंग को देखते रेलवे ने लिया फैसला उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि जयपुर रूट पर पिछले कुछ दिनों से ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग देखी जा रही थी। इस स्थिति को संभालने के लिए ये अतिरिक्त ट्रेनें चलाई हैं, ताकि पैसेंजर्स को कन्फर्म सीट मिल सकें और यात्रा में परेशानी कम हो। अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए जोधपुर-हावड़ा और खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा के बीच एक-एक ट्रिप की स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। 04803 जोधपुर-हावड़ा गाड़ी संख्या 04803 जोधपुर-हावड़ा एकतरफा स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल को शाम 5 बजे जोधपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन रात 11.10 बजे जयपुर पहुंचेगी और 11.20 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 10.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह ट्रेन गोटन, मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्धमान और बैण्डेल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 1 थर्ड एसी, 18 स्लीपर और 2 गार्ड कोच सहित कुल 21 कोच लगाए गए हैं। 09715 खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा गाड़ी संख्या 09715 खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा एकतरफा स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल को शाम 5 बजे खातीपुरा से रवाना होगी और अगले दिन रात 10.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह ट्रेन दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, एनएससीबी गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्धमान और बैण्डेल स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में 1 थर्ड एसी, 10 स्लीपर, 8 जनरल और 2 गार्ड कोच सहित कुल 21 कोच लगाए गए हैं।