पाली के पांच मौखा पुलिया के पास बने भाजपा के तीन मंजिला लग्जरी कार्यालय का सोमवार दोपहर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने टोंक से वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया। यहां पाली में जिले के प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा, मंत्री अविनाश गहलोत सहित अन्य अतिथियों ने फीता खोला। उसके बाद सभी ने भाजपा के नए कार्यालय का निरीक्षण किया। इससे पहले मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि कार्यालय बनने के बाद जनता को अपनी समस्या के समाधान के लिए एक स्थाई प्लेटफॉर्म मिल गया है। वे यहां आकर अपनी समस्या बता सकते हैं उनकी समस्या के समाधान के लिए भाजपा पदाधिकारी प्रयास करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी और पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा ने भाजपा कार्यालय बनाने में कितनी मेहनत करनी पड़ी इसको लेकर कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद भाजपा कार्यालय के उद्घाटन के मौके पाली जिले के प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा, मंत्री अविनाश गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, विधायक बाली पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, सोजत विधायक शोभा चौहान, मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी, पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व विधायक सोजत संजना आगरी, कार्यालय निर्माण संयोजक महेन्द्र बोहरा, जिला संगठन प्रभारी श्याम शर्मा, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष पाली संजय ओझा, महामंत्री दिग्विजय सिंह राठौड़, भरत त्रिवेदी, नारायण कुमावत, तिलोक चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार, जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी ,राहुल मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। यह बनवाया BJP के तीन मंजिला ऑफिस में - भाजपा कार्यालय के निर्माण पर करीब सात करोड़ रुपए खर्च हुए। - 300 लोगों के बैठने के मीटिंग हॉल, जिसमें प्रोजेक्टर, फर्नीचर, वाई-फाई की सुविधा के साथ। - संभाग प्रभारी सहित संगठन प्रभारी और जिलाध्यक्ष का चैंबर। - एक ऑफिस बनवाया। - एक कांफ्रेंस हॉल प्रोजेक्टर, फर्नीचर, वाई-फाई की सुविधायुक्त। - 10 लेट बाथ महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग। - इस भवन में किचन की भी सुविधा की गई है। - 20 कारों और 50 बाइक पार्किंग की सुविधा है। - 1 लग्जरी विजिंटग रूम। यहां पाली आने वाले संभाग स्तर के पदाधिकारियों के रुक सकेंगे - पूरा भवन भूकंप, फायरप्रूफ बनेगा, जो वाई-फाई की सुविधायुक्त होगा। - वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम बनवाया गया है। - एक आईटी रूम बनवाया गया है। - बरसाती पानी को एकत्रित करने के लिए वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनवाया। - भविष्य में इस भवन में लिफ्ट और सोलर प्लांट लगवाने की प्लानिंग है।