बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में राजस्थान के नेताओं की बड़ी भूमिका रही है। प्रदेश भाजपा के 51 वरिष्ठ नेताओं ने बंगाल चुनाव में सभाओं व रोड शो से लेकर बूथ मैनेजमेंट की कमाल संभाली। इनके साथ करीब 100 कार्यकर्ता भी गए थे। बंगाल में प्रवासी राजस्थानी की बड़ी आबादी को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने यहां के नेताओं को चुनाव प्रचार व मैनेजमेंट में लगाया। बड़ी बात ये भी है कि जहां राजस्थानी नेताओं ने चुनावी कमान संभाली, उनमें से अधिकतर सीट भाजपा ने जीती है। सीएम भजनलाल शर्मा ने सिलीगुड़ी, हावड़ा उत्तर, बैरकपुर सहित छह विधानसभा क्षेत्रों में मारवाड़ी समाज व सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठकें की थीं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने रणनीति के तहत 863 पन्ना प्रमुख, 56 शक्ति केंद्र, 267 बूथ इंचार्ज लगाकर बाजी पलटी। बंगाल जीत के वो किरदार, जिन्होंने बूथ लेवल तक की प्लानिंग की...ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट तक जीते यादव-बंसल का बढ़ा कद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बंगाल के चुनाव प्रभारी हैं। संगठन प्रभारी का दायित्व सुनील बंसल के पास है। बंगाल जीत के बाद दोनों नेताओं का पार्टी में कद बढ़ा है। दोनों को बिहार, महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव में भी अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं। जीत का लड्डू : भाजपा की जीत पर प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया गया। सीएम भजनलाल शर्मा व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक दूसरे को लड्डू खिलाया। हंसी-ठिठोली हुई।