राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सप्लीमेंट्री एग्जाम का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाएं 14 मई से शुरू होंगी। एग्जाम तीन दिन तक यानी 16 मई तक चलेगी। बता दें कि सामान्य परीक्षा शुल्क 22 अप्रैल तक स्कूलों द्वारा चालान प्रिंट किया जा सकेगा। परीक्षा शुल्क बैंक में जमा कराने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है। एक अतिरिक्त परीक्षा शुल्क साथ(लेट फीस) 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक स्कूलों द्वारा चालान प्रिंट किया जा सकेगा। बैंक में 29 अप्रैल तक तक शुल्क जमा किया जा सकेगा। पूरक परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। अधिक जानकारी बोर्ड वेबसाइट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। ये रहेगा शुल्क परीक्षा शुल्क रेगूलर परीक्षार्थियों के लिए 600 और प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए 650 रुपए निर्धारित है। प्रायोगिक परीक्षा शुल्क 100 रुपए प्रति विषय अलग से देना होगा। योग्यजन (दिव्यांग) तथा युद्ध में वीरगति को प्राप्त अथवा अपाहिज सैनिको के पुत्र / पुत्रियों / पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिको के आश्रितों को परीक्षा शुल्क से मुक्त रखा गया है, किन्तु इन्हे टोकन शुल्क 50 रुपए जमा कराना होगा। यहां करें कॉन्टेक्ट बोर्ड कन्ट्रोल रूम फोन नम्बर 0145-2632866, 2632867, 2632868 और इमेल आईडी ddexamfirst@gmail.com पर सम्पर्क किया जा सकता है। यहां देखें टाइम टेबल… ………. ये खबरें भी पढ़िए… 5 साल बाद 12वीं के रिजल्ट में क्यों गिरावट आई? स्टूडेंट्स को तैयारी का समय कम मिला, जल्द हुए एग्जाम; क्या बोले-एक्सपर्ट राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पिछले 5 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब 12वीं के तीनों सब्जेक्ट का रिजल्ट गिरा है। इस साल आट्‌र्स का रिजल्ट 97.54%, कॉमर्स का 93.64% और साइंस का 97.52% रहा। साल 2025 के मुकाबले आट्‌र्स का रिजल्ट 0.24%, साइंस का 0.91% कम रहा। पूरी खबर पढ़ें सरकारी स्कूल की छात्रा टॉपर, दोस्त फॉर्च्युनर सॉन्ग पर नाचे, साइंस में 499 नंबर लाने वालीं 3 लड़कियां सीकर की; जोधपुर की स्टूडेंट को कार मिलेगी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं आट्‌र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट मंगलवार सुबह 10 बजे जारी किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम की घोषणा की। साइंस में 5 संयुक्त टॉपर ने 99.80 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं। आट्‌र्स में भी 3 टॉपर स्टूडेंट को 99.60 प्रतिशत अंक मिले। कॉमर्स में 99.20 प्रतिशत नंबर लेकर एक गर्ल्स स्टूडेंट ने टॉप किया है। टॉप-5 में जयपुर, कोटा और उदयपुर जैसे प्रदेश के बड़े जिलों को जगह नहीं मिली है। पूरी खबर पढ़ें