अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के चिमरावली गांव में रोड क्रॉस करते समय 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। महिला गोविंदगढ़ के जाटव मोहल्ला निवासी सोमदेव पत्नी लेखराज जाटव है। जो शनिवार को अपने पीहर चिमरावली गई थीं। मृतक बुजुर्ग महिला सोमदेवी के भतीजे योगेश मेहरा ने बताया कि सोन देवी गोविंदगढ़ की निवासी है। वह अपने पीहर चिमरावली मिलने आई थी। रोड क्रॉस करते समय करीब 70 से 80 की स्पीड में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घायल होने पर बुजुर्ग को पहले मालाखेड़ा अस्पताल लेकर गए। वहां से अलवर लेकर आए। अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के दो बेटों की पहले ही मौत हो चुकी है। एक बेटे की सांप के काटने से मौत हो गई थी। अब घर में पौते-पौती व बहू हैं। बुजुर्ग महिला सोन देवी दाई का काम करती थी। बुजुर्ग के एक पुत्र का विवाह हो चुका था, जिसके बाद से सोमदीन ही बहू और पोते-पोतियों की देखभाल कर रही थीं।