पाली में शनिवार को तीन सेंटर पर र कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2026 हुई। इस दौरान एक कैंडिडेट तीन मिनट लेट पहुंचा लेकिन तब तक गेट बंद हो चुके थे। वह बार-बार गुजारिश करता रहा है- सर, 3 मिनट ही लेट हूं, एंट्री दे दो लेकिन नियमों को ध्यान में रखने हुए उसे अंदर नहीं जाने दिया वहीं एक युवती कानों में सोने की बालियां पहनकर पहुंची। इसे भी खुलवाकर उसकी मां को दिए, इसके बाद एंट्री दी गई। वहीं एक कैंडिडेट अपना फोटो लाना भूल गई, जिसे एंट्री से मना कर दिय ागया। इस पर उसने परिजनों को फोन कर फोटो मंगवाया, जिसके बाद उसे सेंटर में जाने दिया गया। सुबह 11 से 1 बजे तक होने वाली इस परीक्षा में 9 से 10 बजे तक एंट्री दी गई। इस दौरान हाथ और गले में पहने धागे तक उतरवाए गए। इस एग्जाम में जिले के 1391 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। 3 मिनट लेट पहुंचा तो नहीं मिली एंट्री पाली जिले के बाली रहने वाला ताराचंद बांगड़ स्कूल परीक्षा केंद्र पर निर्धारित एंट्री समय 10 बजे के बाद तीन मिनट लेट पहुंचा। ऐसे में इंट्री नहीं मिली। वह कहता रहा कि बस धीरे चली इसलिए लेट हो गया। एंट्री दे दीजिए न जाने फिर कब मौका मिलेगा। लेकिन नियमों का हवाला देते हुए उसे एंट्री नहीं दी गई। तीन केंद्रों पर हो रही परीक्षा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की और से कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन शनिवार 18 अप्रैल को किया गया। यह परीक्षा एक ही पारी में सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जिला मुख्यालय के 03 परीक्षा केन्द्र बांगड़ स्कूल, बालिया स्कूल और बांगड़ कॉलेज पर आयोजित हो रही है। पाली जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 1391 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड है। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए 02 उपसमन्वयक एवं 01 सतर्कता दल का गठन किया गया है। परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश सुबह 09 बजे से 10 बजे तक एंट्री दी गई।