पाली में सोमवार को सैकड़ों गौ भक्त हाथ में ध्वजा लिए गौ हत्या बंद करने का नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने कलेक्ट्रेट के बाहर गौ माता का जयकारा लगाया और जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। 40 डिग्री तापमान में भी दिखा गौ भक्तों में जोश पाली समेत पूरे प्रदेश में इस समय पारा 40 से 46 डिग्री के बीच है। लेकिन तपती दोपहर और हीटवेव में भी गौ सेवकों का जोश कम नहीं हुआ। पैदल रैली के रूप में शामिल हुए विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों केलोगों ने देशी गोवंश को राष्ट्रमाता के रूप में संवैधानिक मान्यता देने, विशेष संरक्षण देने, केंद्रीय गो सेवा एवं संरक्षण अधिनियम लागू करने जैसी प्रमुख मांगें रखीं। कोई JCB में बैठकर आया तो कोई मवेशी साथ लाया रैली में कुछ गौ भक्त जेसीबी पर सवार होकर आए तो कुछ अपने साथमवेशी भी साथ ले कर आए। रैली में इसकी काफी चर्चा हुई। इस दौरान भारी पुलिस जाप्ता भी सुरक्षा में तैनात रहा। इससे पहले सभी गौ भक्त सुबह पाली शहर के पुराना बस स्टैंड नेहरू उद्यान में एकत्रित हुए। हाथ में ध्वजा लिए गौ हत्या बंद करो के नारे लगाते हुए पैदल रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जमकर नारेबाजी की। उसके बाद संतों के सान्निध्य में प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। रैली में यह लोग रहे शामिल रैली में जैन साध्वी श्रुतभास्कर, साध्वी कल्पना श्री, प्रज्ञा दीदी गुरुद्वारा पुष्कर, चेतनगिरी, संत बालागोटा भाकरी, रामाज्ञादास गुंदोज, संत प्रेमानंद, सेवाराम, मंगलदास, ज्ञानानंद महाराज भांवरी, धन्नाराम महाराज , पूरणदास, भरतनंदगिरी, रामानंद गिरी, जगदीशानंद, ओमप्रकाश, एडवोकेट चंद्रभानु राजपुरोहित, अशोक जोशी, जयशंकर त्रिवेदी, पीराराम जाट, रघुनाथ सिंह, सुमेर सिंह, खीमसिंह, रामेश्वर गोदारा, पुखराज शर्मा, पंकज गहलोत, सोहनसिंह राव, गिरधारी सिंह पीलवा, प्रवीण त्रिवेदी भांवरी, अनिल भंडारी, राकेश भाटी, नरेश पांडे, पूर्णप्रकाश निंबार्क, देवीसिंह, श्रवणसिंह, हीरालाल, प्रकाश कंवर, सुनीता त्रिवेदी, रेखा भाटी सहित सैकड़ों गौ भक्त मौजूद रहे।