प्रतापगढ़ जिले के मोटामयंगा में ग्राम रथ अभियान के तहत एक संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व मंत्री हेमंत मीणा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। जिला कलेक्टर का सुहागपुरा और पाडलिया में दौरा इस दौरान जिला कलेक्टर शुभम चौधरी की उपस्थिति में ग्राम पंचायत सुहागपुरा और पाडलिया में भी जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के दौरान ग्राम रथ के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे जल जीवन मिशन, कृषि योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा, स्वच्छता और शिक्षा, की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई। वहीं कला जत्था ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जनजागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में महावीर कृष्णावत, अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद पर्वत सिंह चुंडावत, जनप्रतिनिधि, तथा बड़ी संख्या में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।