मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ शहरों में आज बादल छाने की संभावना जताई है। हालांकि, बारिश की संभावना कम है। वहीं, अगले सप्ताह कुछ शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। आंधी-बारिश का दौर थमने के बाद अब टेम्प्रेचर भी बढ़ना भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर समेत अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 3 डिग्री तक चढ़ गया। सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही। जयपुर में दिन में तेज धूप सबसे ज्यादा तापमान 39 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। बाड़मेर, जालोर, जोधपुर सहित कई शहरों में शुक्रवार दिन में तेज धूप रहने से अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। पश्चिमी राजस्थान के अलावा पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी जिलों में भी शुक्रवार दिनभर तेज धूप रहने से गर्मी बढ़ी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और यहां दिन में हल्की गर्मी रही। बीकानेर एरिया में छा सकते हैं बादल मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 11 अप्रैल को एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई है। इसके प्रभाव से बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, फलोदी और चूरू के आसपास आसमान में बादल छा सकते हैं। तापमान में भी मामूली गिरावट हो सकती है। हालांकि बारिश होने की संभावना कम है। केन्द्र के अनुसार आने वाले दिनो में मौसम साफ रहेगा और गर्मी बढ़ेगी।