राजस्थान में झुलसाने वाली गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 12 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। बाड़मेर, जैसलमेर से ज्यादा गर्मी कोटा में रही, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं, रात में सबसे ज्यादा गर्म बाड़मेर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जयपुर में भी दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ऊपर पहुंच गया। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले कुछ दिन मौसम साफ रहने और हीटवेव चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। तेज गर्मी के कारण उदयपुर और अजमेर में टूरिस्टों की संख्या कम हो गई है। कोटा के हॉस्पिटल्स में हीटवेव के मरीजों के लिए बेड रिजर्व किए गए हैं। गर्मी की ये 2 तस्वीरें देखिए…
ये शहर सबसे ज्यादा गर्म… फलोदी, बाड़मेर में गर्म रात सोमवार को जयपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जो सामान्य से ज्यादा था। वहीं, रात का तापमान 26 डिग्री के करीब रहा। इधर फलोदी, बाड़मेर में दिन में झुलसाने वाली तेज धूप के बाद लोगों को रात में भी गर्मी झेलनी पड़ रही है। यहां रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। रात में सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही। यहां न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अब आगे क्या? राजस्थान के प्रमुख शहरों में गर्मी का हाल कोटा के हॉस्पिटलों में 200 बेड रिजर्व किए गए कोटा में सोमवार का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 28.1 डिग्री तक पहुंच गया। बढ़ते तापमान और तेज गर्मी में लू के असर से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नए अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशुतोष शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज परिसर में मरीजों के इलाज के लिए 200 बेड का प्री-फैब्रिकेटेड (प्री-फैब) वार्ड रिजर्व किया गया है। इनमें से फिलहाल 50 बेड का लू तापघात वार्ड को शुरू कर दिया गया है। जोधपुर में दिन का तापमान बढ़ा जोधपुर में पिछले कई दिन से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। सोमवार को दिनभर तेज धूप और साफ मौसम के कारण गर्मी का एहसास ज्यादा हुआ। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अजमेर में पर्यटन स्थल पर सन्नाटा रहा अजमेर में गर्मी का असर सोमवार को भी दिखा। तेज धूप के चलते पर्यटन स्थलों पर सन्नाटा पसरा रहा। घरों से बाहर निकलने वाले लोग धूप से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उदयपुर में छांव तलाशते रहे लोग उदयपुर में गर्मी का असर बढ़ गया है। सोमवार को दोपहर में पारा 40 डिग्री पहुंच गया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आमतौर पर बाजार में चहल-पहल रहती है। लेकिन उस वक्त लोग धूप से बचने के लिए इधर-उधर छांव तलाशते नजर आए। गर्मी के चलते शहर के प्रमुख चौराहों पर भी वाहनों की संख्या कम हुई है। अलवर में हीटवेव चलेगी अलवर में सोमवार को दिन के समय तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। स्टूडेंट्स और राहगीर पेड़ों की छाया में खड़े होकर राहत लेते नजर आए। जिले में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे गर्मी का असर और ज्यादा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले अगले चार दिनों तक हीटवेव का प्रकोप जारी रहेगा। ऐसे में लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। सीकर में पारा गिरा सीकर में सोमवार को पूरे दिन तेज गर्मी रही। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की वजह से अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई। लेकिन तेज धूप का एहसास बना रहा। अगले एक सप्ताह मौसम ड्राई रहेगा। तीखी धूप के कारण लोग सिर ढककर बाहर निकले।