राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच की ओर से IPL टिकटों के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड से बचने के लिए आमजन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है। वर्तमान में IPL-2026 सीजन के दौरान टिकटों की भारी मांग का फायदा उठाकर साइबर क्रिमिनल्स क्रिकेट प्रेमियों को अपना शिकार बना रहे हैं। एसपी (साइबर क्राइम) शान्तनु कुमार सिंह ने आमजन को सचेत करते हुए बताया कि क्रिमिनल्स नए-नए तरीकों से लोगों की मेहनत की कमाई हड़प रहे हैं। साइबर फ्रॉड पर करें शिकायत यदि आप किसी भी प्रकार की साइबर फ्रॉड का शिकार होते हैं, तो बिना समय गंवाए इसकी सूचना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 या 9257510100,ऑनलाइन पोर्टल https://cybercrime.gov.in या निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर पुलिस स्टेशन पर दें। --- जयपुर से जुड़ी अपनी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।