शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के सेवा नियम ही नहीं बने, ऐसे में भर्तियां संभव नहीं हैं। सेवा नियमों के अभाव में कर्मचारियों को राशि का भुगतान भी नहीं किया जा सकता। मंत्री दिलावर ने कहा- इस योजना के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपए का आवंटन किया गया था, लेकिन नियम नहीं बनने के कारण इसे रद्द करना पड़ा। मदन दिलावर ने आगे कहा- वे यह बातें इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गोविंद सिंह डोटासरा “पगला गए हैं” और उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अपील करते हुए कहा- डोटासरा को तुरंत किसी अच्छे मनोरोग अस्पताल में भर्ती करवाना चाहिए। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। कोटा में मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ये बातें कहीं।