सीकर से 16 जून की सुबह लापता हुए 14 साल के नाबालिग लड़के को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। पुलिस को नाबालिग केरल में मिला। पुलिस ने उसे पकड़कर बीती रात परिजनों के हवाले कर दिया है। नाबालिग के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया था कि 16 जून की सुबह करीब 9:20 पर गांव से उनका बेटा सीकर के लिए निकला था। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे उसने किसी दुकानदार का मोबाइल लेकर कॉल किया कि वह सीकर पहुंच गया है और अब स्कूल की तरफ जा रहा है।इसके बाद नाबालिग के पिता ने हॉस्टल में कॉल किया तो पता चला कि उनका बेटा वहां नहीं पहुंचा। पुलिस के अनुसार नाबालिग नौवीं कक्षा में पढ़ता था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने नाबालिग की तलाश में कई सीसीटीवी फुटेज चेक किए, लेकिन पुलिस को कोई भी सुराग नहीं मिला। इस बीच केरल के तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन के RPF जवानों ने सीकर पुलिस को नाबालिग के केरल में होने की सूचना दी थी। इस सूचना पर पुलिस की एक टीम वहां पर पहुंची। इंटरनेट पर वीडियो देख घूमने निकल गया नाबालिग पुलिस ने नाबालिग की काउंसलिंग करवाई । तब उसने बताया कि जब वह घर से सीकर के लिए निकला था। तब उसके घरवालों ने उसे फीस के लिए 65 हजार रुपए दिए थे। नाबालिग ने टीवी पर मुंबई और केरल के कई वीडियो देखे थे। ऐसे में उसने वहां घूमने का मन बना लिया। इसके बाद वह पहले ट्रेन के जरिए जयपुर और जयपुर से मुंबई घूमने के लिए चला गया। मुंबई में होटल ताज,गेटवे ऑफ इंडिया सहित कई जगह घूमने के बाद वह ट्रेन से ही 4 दिन पहले केरल के तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंच गया। वहां पहुंचने के बाद रात को स्टेशन पर बैठा रहा। अगले दिन सुबह जब उसे भूख-प्यास लगी तो उसने वहां लोगों से बातचीत की तो नाबालिग को वहां की भाषा ही समझ नहीं पाई। इस बीच RPF के जवानों ने नाबालिग से बातचीत की तो उसने अपने बारे में बताया। यह खबर भी पढ़ें : सीकर से 14 साल का नाबालिग लापता:गांव से पढ़ने आया था, नहीं पहुंचा हॉस्टल; मॉर्निंग वॉक के लिए निकली युवती भी गायब सीकर में 14 साल के नाबालिग स्टूडेंट के लापता होने का मामला सामने आया है। स्टूडेंट नौवीं कक्षा में पढ़ता है। वह अपने गांव से सीकर आया था, लेकिन हॉस्टल नहीं पहुंचा। फिलहाल पुलिस नाबालिग की तलाश कर रही है।(पूरी खबर पढ़ें)