दौसा की दौसा की कोतवाली थाना पुलिस और साइबर सेल ने 2019 के ट्रक लूट मामले का खुलासा किया है। इसमें बदमाशों ने बोलेरो और जीप से ट्रक को घेर कर सरसों के तेल समेत लूट लिया था। तेल की कीमत 50 लाख रुपए बताई गई थी। 7 साल पुराने मामले में दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ था। पुलिस ने भैरू सिंह और सुंदरलाल निवासी सिराबास (अलवर) को पकड़ा है। इसमें कोतवाली थाना इंचार्ज भगवान सहाय और साइबर सेल प्रभारी प्रेम नारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने। जीप-बोलेरो सवारों ने घेर कर रोका था 18 जुलाई 2019 का है, जब झारखंड निवासी ट्रक ड्राइवर महेंद्र यादव निवासी चौधरी बांध जिला गिरिडीह झारखंड ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रहे सरसों तेल से भरे ट्रक को सैंथल पुलिया के पास हाईवे पर जीप और बोलेरो सवार 8-9 बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने ड्राइवर और खलासी के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बना लिया और ट्रक सहित तेल, नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पहचान छिपा कर बचते रहे ऐसे में घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने जयपुर, भरतपुर, अलवर, दिल्ली और हरियाणा सहित कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी पहचान छुपाकर बचते रहे। बाद में दोनों पर इनाम घोषित किया गया। करीब दो महीने की लगातार मेहनत और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अलवर में दबिश देकर दोनों आरोपियों को डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी भैरूसिंह और सुंदरलाल अलवर जिले के सिराबास निवासी है। जिनकी गिरफ्तारी में साइबर सेल के कांस्टेबल दशरथ सिंह की अहम भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य साथियों और वारदात से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।