बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी में 20 अप्रैल को हुए भीषण अग्निकांड के बाद आज सीएम भजनलाल शर्मा वहां पहुंचे। उन्होंने ढाई घंटे तक अधिकारियों से हादसे को लेकर चर्चा की। इस दौरान सीएम ने जहां आग लगी, उस जगह का भी निरीक्षण किया। सीएम के साथ कानून मंत्री मंत्री जोगाराम पटेल और मुख्य सचिव (CS) वी श्रीनिवास भी थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे रिफाइनरी पहुंचे थे। इससे पहले NIA और स्टेट की जांच एजेंसियां भी पहुंच गई थीं। रिफाइनरी के गेट नंबर 1 और 2 पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बाहरी लोगों की एंट्री पर पूरी तरह रोक है। कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा- अग्निकांड की कमेटी जांच कर रही है। जो भी तकनीकी खामियां रही होंगी, उसे दूर किया जाएगा। जल्द ही रिफाइनरी को शुरू किया जाएगा। हफ्ते भर से चल रही थीं तैयारियां करीब 79 हजार 459 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस रिफाइनरी का PM आज (मंगलवार) उद्घाटन करने वाले थे। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा स्थगित कर दिया गया था। PM के दौरे को देखते हुए हफ्ते भर से तैयारियां चल रही थीं। घटनास्थल से महज 800 मीटर दूर बनाए गए सभा स्थल पर विशाल डोम में सैकड़ों पंखे और कूलर लगाए गए थे। जनसभा के लिए करीब 2 लाख लोगों का खाना तैयार किया गया था। मंगलवार को क्रेन की मदद से डोम हटाए गए। कई किलोमीटर दूर से दिख रही थीं लपटें 20 अप्रैल की दोपहर करीब 2:00 बजे हीट एक्सचेंजर सर्किट में हाइड्रोकार्बन लीकेज की वजह से कच्चे तेल को साफ करने वाली (क्रूड डिस्टिलेशन) दो यूनिट में आग लगी थी। धुएं का गुबार और आग की लपटों को कई किलोमीटर दूर से देखा गया था। राजस्थान में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग:कई घंटे बाद काबू पाया गया; प्रधानमंत्री उद्घाटन करने वाले थे, घटना के बाद कार्यक्रम स्थगित 13 साल से अधूरा सपना,रिफाइनरी में आग से उठे सवाल:बेस्ट टेक्नोलॉजी और इंजीनियर्स के बावजूद हादसा, एक्सपट्‌र्स ने बताया कितना बड़ा नुकसान गहलोत बोले- नई रिफाइनरी में आग लगना संभव नहीं:घटना की गहराई से हो जांच, साजिश की जताई आशंका; किसानों के कर्ज माफी की मांग भी दोहराई पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…