राजस्थान के 22 जिलों में जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के लिए दूसरे फेज की कल (बुधवार) वोटिंग होगी। दूसरे फेज में 22 जिला परिषदों में 352 वार्डों और 124 पंचायत समितियों के 2197 वार्डों के लिए चुनाव होंगे। इस चरण में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी शांति देवी खर्रा, बड़े बेटे दुर्गा सिंह खर्रा, छोटे बेटे अजय सिंह खर्रा, छोटे भाई महावीर सिंह खर्रा की पत्नी प्रतिमा खर्रा के भविष्य का भी फैसला होगा। वोटिंग के साथ ही कई जगह बाड़ेबंदी होगी जिला परिषद और पंचायतीराज चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, स्थानीय दलों और कई जगह निर्दलीयों से मुकाबला है। पंचायत समिति मेंबर मिलकर प्रधान का चुनाव करेंगे। जिला परिषद मेंबर मिलकर जिला प्रमुख का चुनाव करेंगे। वोटिंग खत्म होते ही कई जगह कांग्रेस और बीजेपी नेता अपने-अपने उम्मीदवारों को बाड़ेबंदी में होटलों और रिसोर्ट में ले जाने की तैयारी में है। ये भी पढ़ें… पंचायत चुनाव में मां-बेटा और बहू मैदान में:कहीं पति-पत्नी आजमा रहे किस्मत, पढ़ें कौन कहां से लड़ रहा