राजस्थान पुलिस दिवस पर पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सागर राणा (आईपीएस) सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी व जवान मौजूद रहे। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 34 पुलिसकर्मियों को “सर्वोत्तम, अति उत्तम एवं उत्तम सेवा चिन्ह” से सम्मानित किया गया। एसपी सागर राणा ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस के सामने कई चुनौतियां रहती हैं, लेकिन कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा करना ही प्राथमिकता है। कार्यक्रम में पुलिस विभाग की उपलब्धियों को बताया गया। इस अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। नियमों के प्रति जागरूक किया राजस्थान पुलिस दिवस पर पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सागर राणा (आईपीएस) सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी व जवान मौजूद रहे। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 34 पुलिसकर्मियों को “सर्वोत्तम, अति उत्तम एवं उत्तम सेवा चिन्ह” से सम्मानित किया गया। एसपी सागर राणा ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस के सामने कई चुनौतियां रहती हैं, लेकिन कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा करना ही प्राथमिकता है। कार्यक्रम में पुलिस विभाग की उपलब्धियों को बताया गया। इस अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। नियमों के प्रति जागरूक किया जागरूकता कार्यक्रम और छात्र गतिविधियां पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में 15 अप्रैल को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूलों के छात्र-छात्राओं को पुलिस थानों का भ्रमण करवाकर पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन सेवाएं और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। प्रतियोगिता में 160 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें पुलिस व्यवस्था, नए आपराधिक कानून, साइबर अपराध और सुरक्षा जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता के विजेताओं को सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम के दौरान नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।