नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मौसम की है। जयपुर सहित 10 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. जयपुर समेत 10 जिलों में बारिश, नागौर-टोंक में ओले गिरे राजस्थान में नए वेदर सिस्टम के कारण जयपुर सहित 10 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। नागौर-टोंक में ओले भी गिरे। आंधी-बारिश की चेतावनी के कारण नागौर की दो मंडी में आज छुट्‌टी रही। जयपुर, फलोदी, बीकानेर सहित कई जिलों में फसलों को भी नुकसान हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 2. जब जज साहब की बन गई फर्जी फेसबुक ID राजस्थान के स्कूलों में मंगलवार को जजों ने छात्रों को 'डिजिटल अरेस्ट' से लेकर 'ओटीपी स्कैम' तक की बारीकियां सिखाईं। हैरानी तब हुई, जब उन्होंने खुद के साथ हुए साइबर फ्रॉड के किस्से सुनाए, एक जज ने कहा-साइबर अपराधियों ने उनकी फर्जी फेसबुक ID बना ली थी। पूरी खबर पढ़ें 3. मां की गवाही से बेटे को 10 साल की सजा जोधपुर की पॉक्सो कोर्ट ने रेप केस में मां की गवाही पर बेटे को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी ने एक सगे भाई की पत्नी से रेप किया। वहीं, दूसरे भाई की पत्नी से रेप की कोशिश की थी। पूरी खबर पढ़ें 4. SI भर्ती एग्जाम के बाद युवक ने किया सुसाइड सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा देने के बाद युवक ने सुसाइड कर लिया। भरतपुर का रहने वाला युवक मंगलवार सुबह 8 बजे घर से करीब 70 किलोमीटर दूर अलवर में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसके पास एक बैग मिला है, जिसमें 6 अप्रैल की परीक्षा का एडमिट कार्ड था पूरी खबर पढ़ें 5. डॉक्टर ने नाबालिग का अबॉर्शन किया,पुलिस ने घूस लेकर छोड़ा कोटा के एक सर्किल इंस्पेक्टर (CI) और कॉस्टेबल पर 7 लाख की घूस के बदले एक डॉक्टर को छोड़ने का आरोप है। पुलिसकर्मियों ने नाबालिग का अबॉर्शन करने वाले मध्य प्रदेश के डॉक्टर को दो बार थाने बुलाकर कार्रवाई नहीं की। एसपी ने सीआई और कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. 5 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने किया हमला सीकर के फतेहपुर कस्बे में एक आवारा कुत्ते ने 5 साल के मासूम बच्चे को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान कुत्ता वहां पर आया और फिर मासूम बच्चे को जगह-जगह से काटा। बच्चे को 20 टांके आए हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. भरतपुर में गुर्जर महापंचायत स्थगित भरतपुर के पीलूपुरा में 8 अप्रैल को होने वाली गुर्जर महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है। कल गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की कमेटी कलेक्टर कमर चौधरी से बात करेगी, इसके बाद ही महापंचायत की आगामी तारीख तय की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 8. महिला से छेड़छाड़, दो गुटों में पथराव बीकानेर में महिला से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने जमकर पथराव किया। एक पक्ष का आरोप है कि मोहल्ले में कुछ युवक महिला से छेड़छाड़ कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट करने पर उतारू हो गए। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. मगरमच्छ ने किया कुत्ते का किया शिकार कोटा शहर के किशोर सागर तालाबके नाग-नागिन मंदिर के सामने सड़क किनारे मगरमच्छ आ गया। मगरमच्छ ने एक कुत्ते का शिकार भी किया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10 . सीएम कल किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को करौली के टोडाभीम के नांगल शेरपुर पहुंचेंगे। यहां वे किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे।