सीकर जिले में 35 साल की युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। युवती की पहचान मेट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए आरोपी से हुई थी। शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने युवती से रेप किया। आरोपी युवक ने युवती का अबॉर्शन भी करवा दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 35 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि अविवाहित होने के चलते उसने एक मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर अपनी जानकारी शेयर की थी। इसके बाद वेबसाइट के जरिए ही उस युवक से बातचीत होना शुरू हुई। आरोपी युवक ने युवती को मिलने के बहाने बुलाया। मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी युवक ने कई बार युवती के साथ रेप किया। जब भी युवती इसका विरोध करती तो आरोपी उसे कहने लगता कि वह तो उसी से शादी करेगा। कई बार रेप होने के चलते युवती प्रेग्नेंट हो गई। युवती का अबॉर्शन कराया जब युवती ने इस बारे में आरोपी युवक को कहा तो उसने युवती का अबॉर्शन करवा दिया। इसके बाद आरोपी युवक ने शादी करने से मना कर दिया। आरोपी युवक ने युवती को धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। फिलहाल पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। 16 साल की नाबालिग से भी रेप सीकर जिले में 16 साल की नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसके साथ रेप करके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो को वायरल करने की धमकियां भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। रेप के मामले में कार्रवाई नहीं,एसपी से मिला परिवार सीकर जिले में 13 साल की नाबालिग से रेप के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित परिवार एसपी से मिला। दरअसल 13 साल की नाबालिग से उसकी बड़ी बहन के लिव इन पार्टनर ने ही रेप किया था। अब पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी लगातार उनके घर की तरफ गाड़ियां घुमाकर धमकियां दे रहा है। लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है।