राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा शनिवार को जारी किए गए RAS परीक्षा-2024 के परिणामों में जैसलमेर जिले के पोकरण विधानसभा क्षेत्र के रामपुरिया गांव ने इतिहास रच दिया है। गांव के वीरेंद्र चारण ने समूचे राजस्थान में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं जैसलमेर के मेघा गांव के स्वरूप सिंह भाटी ने राजस्थान संघ लोक सेवा आयोग (RPSC) की परीक्षा में 25वीं रैंक हासिल की। स्वरूप सिंह एक साधारण पशुपालक परिवार से आते हैं और उनके भाई खाद-बीज की दुकान चलाते हैं। पिछले प्रयास में उन्होंने 385वीं रैंक प्राप्त की थी। वर्तमान में वे जयपुर में जिला उद्योग केंद्र में अधिकारी पद के लिए ट्रेनिंग ले रहे है। पिता पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र के पिता जेठूदान चारण वर्तमान में जैसलमेर पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं। वीरेंद्र की यह सफलता उनकी निरंतरता का परिणाम है। इससे पिछली परीक्षा में भी उनका चयन तहसीलदार के पद पर हुआ था और वर्तमान में वे इसकी ट्रेनिंग ले रहे हैं। लेकिन उन्होंने अपनी तैयारी को विराम नहीं दिया और इस बार सीधे प्रदेश की टॉप-2 लिस्ट में जगह बनाकर अपनी प्रशासनिक योग्यता को साबित कर दिया। जैसे ही वीरेंद्र के चयन और दूसरी रैंक की खबर पोकरण और रामपुरिया पहुंची, ग्रामीणों ने खुशियां मनाईं। आरएएस के रिजल्ट में इस बार बॉर्डर के इलाके वाले कैंडिडेट्स ने बाजी मारी है। इसमें एक बाड़मेर, दो-दो बालोतरा और बीकानेर से है। जबकि जैसलमेर, अनूपगढ़ से एक-एक कैंडिडेट्स है। स्वरूप सिंह लाए 25वीं रैंक, भाई बोले-10 घंटे पढ़ाई करते थे उनके बड़े भाई सवाई सिंह बताते हैं कि स्वरूप बचपन से ही होशियार थे, लेकिन यूपीएससी के लिए उन्होंने प्रतिदिन 10 घंटे की कड़ी पढ़ाई को अपना नियम बनाया। तीन भाइयों में से एक स्वरूप सिंह की शादी एक साल पहले ही हुई थी। घर की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के बावजूद, उनके परिवार ने उनके सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दो बार आईएएस के साक्षात्कार तक पहुँचने और असफल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने दूसरे मुख्य प्रयास में शीर्ष 25 में स्थान बनाया। RAS रिजल्ट में ये खास बातें…. रिकॉर्ड समय में जारी हुआ परिणाम RPSC ने इस बार भर्ती प्रक्रिया में गजब की तेजी दिखाई है। 17 अप्रैल को इंटरव्यू खत्म होने के ठीक दूसरे दिन ही रिजल्ट जारी कर दिया गया। भर्ती का समय: महज 1 साल 7 महीने और 17 दिन। कुल चयन: 1096 अधिकारी (राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668)।