राज्य सरकार ने दो आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं, जबकि 2 आरएएस अफसरों को एपीओ किया गया है। एपीओ चल रहे 6 आरएएस अफसरों और एक एपीओ आईएएस को पोस्टिंग दी गई है। एपीओ चल रहे आईएएस शिवेंद्र प्रताप को बारां जिला परिषद सीईओ के पद पर पोस्टिंग दी गई है। रामचंद्र का तबादला राजस्व अपील अधिकारी अजमेर से अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर किया है। चुनाव को देखते हुए तबादला और पोस्टिंग वाले अफसरों को तत्काल नई जगह जॉइन करने के आदेश दिए गए हैं। जयसिंह-।। का प्रतापगढ़ से खैरथल-तिजारा किया तबादला जयसिंह-।। का तबादला एसडीओ, पीपलखूंट (प्रतापगढ़) से एसडीओ, मुंडावर (खैरथल-तिजारा) के पद पर किया है। वहीं मुंडावर एसडीओ सृष्टि जैन और रावतभाटा एसडीओ डॉ. कृति व्यास को एपीओ किया गया है। इन 6 एपीओ आरएएस को मिली पोस्टिंग APO चल रहे भंवर लाल जनागल को सीईओ जिला परिषद् डूंगरपुर, मांगी लाल को एसडीओ वैर, सुनील कुमार झिंगोनिया को एसडीओ हिंडोली, प्रियंका बड़गूजर को एसडीओ, बसेड़ी (धौलपुर) और हेमंत कुमार घनघोर को एसडीओ रावतभाटा के पद पर पोस्टिंग दी गई है।