स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एसआई भर्ती परीक्षा-2021 के फरार कैंडिडेट को गिरफ्तार किया। आरोपी ने डमी कैंडिडेट बैठाकर SI भर्ती परीक्षा पास की थी। एग्जाम पास करवाने के एवज में 15 लाख रुपए में सौदा तय किया था। एसओजी ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया, अब उससे पूछताछ की जा रही है। एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया- एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में वर्ष 2024 में एसओजी में FIR दर्ज की गई थी। जांच में सामने आया कि कैंडिडेट सियाराम मीना (32) पुत्र बाबूलाल मीना अलीगढ़ टोंक ने डमी कैंडिडेट बैठाकर परीक्षा पास की। डमी कैंडिडेट के तौर पर हनुमान प्रसाद मीना पुत्र ग्यारसी लाल मीना निवासी अलीगढ़ टोंक ने एग्जाम दिया था। इसके एवज में 15 लाख रुपए में सौदा हुआ था। अब तक 140 आरोपी गिरफ्तार एसआई भर्ती-2021 की परीक्षा 13 सितंबर 2021 को हुई थी। दोनों परियों में हुई लिखित परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठे थे। इस कारण सियाराम मीना को हिंदी विषय में 200 में से 140.21 और सामान्य ज्ञान विषय में 200 में से 109 अंक मिलने से वह एग्जाम में पास हो गया। टोंक पुलिस ने लंबे समय से फरार आरोपी सियाराम मीना को पकड़ एसओजी के हवाले किया। एसओजी ने वांटेड सियाराम मीना को सोमवार दोपहर अरेस्ट किया। एसओजी की ओर से प्रकरण में अब तक 63 ट्रेनी एसआई, 6 चयनित एसआई सहित 140 आरोपी अरेस्ट किए जा चुके हैं।
यह खबर भी पढ़ें... SI भर्ती-2021 का वांटेड, जोधपुर में परीक्षा देते गिरफ्तार:बसों में भीड़, खिड़की से घुसे अभ्यर्थी, देरी से पहुंची कैंडिडेट, एंट्री नहीं मिलने पर बेहोश राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की SI भर्ती परीक्षा रविवार को हुई। पहले दिन करीब 60 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। पहली पारी का एग्जाम सुबह 11 से एक बजे तक हुआ। दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक हुई। पहली पारी में कुल 60.38 प्रतिशत अभ्यर्थी एग्जाम देने पहुंचे। वहीं, दूसरी पारी में उपस्थिति 59.96 प्रतिशत रही। (पूरी खबर पढ़ें) SI भर्ती- नंगे पैर दौड़े कैंडिडेट्स, गेट पर जूते उतरवाए:नशे में एग्जाम देने पहुंचा अभ्यर्थी, बाहर निकाला; एसआई भर्ती परीक्षा खत्म राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की SI भर्ती-2025 का एग्जाम 6 अप्रैल को पूरा हो गया। दो दिन दो-दो पारियों में एग्जाम हुआ। सोमवार को एग्जाम के लिए 3 लाख 85 हजार 29 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे। पहली पारी में जहां 3 लाख 37 हजार 30 कैंडिडेट्स शामिल हुए, वहीं दूसरी पारी में 2 लाख 35 हजार 340 कैंडिडेट्स ने ही परीक्षा दी। (पूरी खबर पढ़ें) एसआई भर्ती-2021 रद्द ही रहेगी:हाईकोर्ट की एकलपीठ का फैसला बरकरार; कहा- आयोग में राजनीतिक नियुक्तियां नहीं होनी चाहिए सब इंस्पेक्टर भर्ती (एसआई)-2021 रद्द ही रहेगी। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसपी शर्मा की खंडपीठ ने शनिवार (4 अप्रैल) को चयनित अभ्यर्थियों और सरकार की अपीलों पर फैसला सुनाया। साथ ही सिंगल बेंच की ओर से RPSC के खिलाफ लिए गए स्वप्रेरित प्रसंज्ञान को रद्द कर दिया है। (पूरी खबर पढ़ें)