भीलवाड़ा के हमीरगढ़ में एक टेम्पो ट्रैवलर हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गया। एक्सीडेंट में अजमेर के बिजनेसमैन की मौत हो गई। हादसे में उनके 12 से ज्यादा दोस्त घायल हुए हैं। हादसे के समय सभी ट्रैवलर में डांस कर रहे थे। बिजनेसमैन का गुरुवार को बर्थडे था। वो अपने दोस्तों के साथ सांवलिया सेठ (चित्तौड़गढ़) के दर्शन कर अजमेर लौट रहे थे। एक्सीडेंट गुरुवार रात करीब 8.30 बजे चित्तौड़गढ़-अजमेर नेशनल हाईवे पर स्वरूपगंज के पास हुआ। ओवरटेक करने की कोशिश में एक्सीडेंट हमीरगढ़ थाना प्रभारी सुनील कुमार बेड़ा ने बताया कि एक्सीडेंट में एक मौत हुई है। मृतक जयप्रकाश वरलानी (61) अजमेर के रहने वाले थे। ट्रैवलर में कुल 23 से ज्यादा लोग थे। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। ट्रैवलर ड्राइवर आगे चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने का प्रयास किया था। इस दौरान संतुलन बिगड़ गया और साइड में खड़े दूसरे ट्रेलर से एक्सीडेंट हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया। दोस्त ने बताया- एक्सीडेंट के समय सभी डांस कर रहे थे हादसे में घायल अजमेर के एक पार्षद रमेश चेलानी ने बताया कि- हम सभी दोस्त गुरुवार (30 अप्रैल) सुबह करीब 9 बजे अजमेर से रवाना हुए और चित्तौड़गढ़ जिले में आवरी माता के दर्शन किए। इसके बाद सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचे, जहां दर्शन कर भोजन किया। शाम करीब 6 बजे सभी अजमेर के लिए रवाना हुए थे। सभी दोस्त ट्रैवलर में गाने गाते और डांस करते हुए आ रहे था। एक्सीडेंट से कुछ मिनट पहले गाड़ी में ‘जिंदगी एक सफर है सुहाना, यहां कल क्या हो किसने जाना' गाना बज रहा था। सभी बहुत खुश थे। फिर अचानक गाड़ी टकरा गई। सबसे पहले- सेलिब्रेशन के PHOTOS… अब देखिए- एक्सीडेंट से जुड़े PHOTOS… घायलों को देर रात घर भेजा जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट में प्रकाश वरलानी, ललित वरलानी और सुभाष अग्रवाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती किया गया था। अन्य घायलों को ड्रेसिंग कर छुट्‌टी दे दी थी। …. एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… बिजनेसमैन की बर्थडे सेलिब्रेशन से पहले मौत:दोस्त का बेटा बोला- वेन्यू से 15KM पहले एक्सीडेंट, केक काटने की तैयारी अधूरी रह गई ट्रैवलर हादसे में जान गंवाने वाले अजमेर के बिजनेसमैन जयप्रकाश बर्थडे सेलिब्रेट करने भीलवाड़ा पहुंचने वाले थे। इससे पहले ही उनकी ट्रेवलर एक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गई। वो लगातार अपने दोस्त के बेटे से फोन पर बात कर रहे थे। (पूरी खबर पढ़ें)