नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर धौलपुर जिले से है। यहां पुरा सिकरौंदा गांव में घर से 1 किलोमीटर दूर खेत में चाचा और दो भतीजों के शव मिले। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान कल पंचायती राज संस्थाओं में 22 अक्टूबर को पहले चरण में 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 85 लाख 07 हजार 306 वोटर कुल 6926 उम्मीदवारों में से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनेंगे। एक वोटर दो पदों के लिए वोट डालेगा। पूरी खबर पढ़ें 2. खेत में मिले चाचा और 2 भतीजों के शव धौलपुर जिले के पुरा सिकरौंदा गांव में घर से 1 किलोमीटर दूर खेत में चाचा और दो भतीजों के शव मिले। बच्चों के शव जमीन पर पड़े थे, जबकि चाचा पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था। पुलिस प्रथमदृष्टया मामले को हत्या से जोड़कर देख रही है। पूरी खबर पढ़ें 3. 42 घंटे बाद कमिश्नरेट से निकले कांग्रेसी, नहीं हुई जीरो FIR जयपुर कमिश्नरेट में कांग्रेस नेताओं का धरना 42 घंटे बाद खत्म हो गया। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने कांग्रेस नेताओं से बात की और रितु बराला मारपीट केस में जीरो FIR करने से इनकार कर दिया। पुलिस कमिश्नर ने डोटासरा को एक लेटर सौंपा, जिसमें जानकारी दी गई कि जीरो FIR दर्ज क्यों नहीं की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 4. वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी ने किया सुसाइड बाड़मेर की मांगता पंचायत समिति के वार्ड-8 से कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल ने वोटिंग से एक दिन पहले सुसाइड कर लिया। उनका शव खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मोहनलाल काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे। पूरी खबर पढ़ें 5. नहर से 18 घंटे बाद निकाले 4 युवकों के शव कोटा में कोटड़ी नहर में नाव पलटने से डूबे 4 युवकों के शव 18 घंटे बाद बुधवार सुबह निकाल लिए गए। चारों के शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर मिले। NDRF और SDRF की टीमों ने सुबह 5:30 बजे दोबारा रेस्क्यू शुरू किया और शव निकाल लिए। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. एक्टर बोले- जयपुर में कार ड्राइवर ने नानी याद दिलाई बॉलीवुड अभिनेता गजराज राव ने जयपुर में ड्राइवरों की ड्राइविंग शैली, तेज रफ्तार और सीट बेल्ट को लेकर लापरवाही पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- न तो ट्रैफिक लाइट पर रुकने की चिंता थी। न स्पीड ब्रेकर पर रफ्तार कम करने की। स्पीड ब्रेकर के झटकों ने मुझे 3 बार स्वर्गीय नानीजी की याद दिला दी। पूरी खबर पढ़ें 7. रोडवेज बस ने सरकारी टीचर को कुचला, मौत अलवर में रोडवेज बस ने स्कूटी सवार महिला टीचर को कुचल दिया और करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। टीचर का सिर टायर के नीचे आने से बुरी तरह से कुचल गया। हेलमेट भी टुकड़े-टुकड़े हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पूरी खबर पढ़ें 8. थाने से 500 मीटर दूर मिली खून से सनी लाश अजमेर में थाने से 500 मीटर की दूरी पर एक दुकान के बाहर युवक की खून से सनी लाश मिली। सूचना पर क्लॉक टावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने FSL और MOB टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए। पूरी खबर पढ़ें 9. 9. लेपर्ड ने किया कुत्ते के बच्चे का का शिकार राजसमंद शहर में लेपर्ड ने एक मकान के बाहर मौजूद कुत्तों के झुंड पर हमला कर कुत्ते के बच्चे का शिकार कर लिया। लेपर्ड ने शिकार के बाद कुत्ते के बच्चे को मुंह में दबोचा और खेतों की तरफ चला गया। लेपर्ड के मूवमेंट की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पिंजरा लगाया। पूरी खबर पढ़ें 10. राष्ट्रपति ने राजस्थान के कलाकार को किया सम्मानित नई दिल्ली में बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के टेराकोटा एवं विजुअल आर्ट कलाकार चंद्रशेखर सैन को सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान उनकी विशिष्ट टेराकोटा कलाकृति ‘माय एंटायर वर्ल्ड–I’ के लिए दिया गया। पूरी खबर पढ़ें