नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर जिले से है। यहां नेशनल हाईवे-148 पर स्विफ्ट कार खाई में गिर गई। हादसे में 4 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. निर्दलीय विधायक की पत्नी को भाजपा से टिकट भाजपा ने तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए जिला परिषद के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। चित्तौड़गढ़ में निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की पत्नी सुशीला कंवर को वार्ड 16 से टिकट दिया है। सुशीला कंवर ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 2. सरकारी बैंक में फंदे पर लटका कर्मचारी टोंक के देवली में केनरा बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने बैंक के अंदर ही सुसाइड कर लिया। उसने सुसाइड से पहले मेन गेट अंदर से लॉक कर लिया। दूसरे कर्मचारी बैंक पहुंचे तो गेट खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। दूसरी चाबी से गेट खोलने पर कर्मचारी फंदे से लटका मिला। पूरी खबर पढ़ें 3. जयपुर-श्रीगंगानगर में बारिश, अलवर में ओले गिरे राजस्थान में शुक्रवार को मौसम बदला और जयपुर-श्रीगंगानगर समेत कई जिलों में बारिश हुई। अलवर और कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ओले गिरे। प्रदेश में 24 अक्टूबर से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिसके कारण बीकानेर संभाग के जिलों में बारिश-ओले गिरने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें 4. सरपंच प्रत्याशी के पति पर फायरिंग भरतपुर में सरपंच प्रत्याशी के पति पर युवक ने फायरिंग कर दी। आरोपी ने सरपंच प्रत्याशी के पति को गांव में वोट मांगने से मना किया था। कारण पूछने पर युवक गुस्से में वहां से चला गया। 10 मिनट बाद आया और 2 राउंड फायरिंग कर दी। गोली चलते ही सरपंच प्रत्याशी के पति ने नीचे झुककर जान बचाई। पूरी खबर पढ़ें 5. तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, 4 दोस्तों की मौत जयपुर जिले के रायसर में नेशनल हाईवे-148 पर स्विफ्ट कार टायर फटने से खाई में गिर गई। कार सवार 6 दोस्तों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। 2 घायलों को निम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले सभी युवक खाटूश्यामजी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. अफेयर के शक में की लिव-इन पार्टनर की हत्या जयपुर में लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी को पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस ने भरतपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार बसों में सफर कर रहा था। पूछताछ में उसने अफेयर के शक में हत्या करने की बात कबूल कर ली। पूरी खबर पढ़ें 7. 1 दिन के बच्चे को NICU में छोड़ गए परिजन पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में गंभीर हालत में भर्ती कराए गए नवजात बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन 1 दिन के बच्चे को NICU में भर्ती कराकर चले गए। नर्सिंग स्टाफ ने दूसरी महिलाओं का दूध पिलाकर मासूम को बचाने की कोशिश की, लेकिन जान नहीं बच सकी। पूरी खबर पढ़ें 8. चुनाव ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान को आया हार्टअटैक पाली जिले के राणावास गांव में पंचायत चुनाव की ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की हार्टअटैक से मौत हो गई। उनको सीने में तेज दर्द हुआ और चक्कर आने लगे। कुछ देर बाद बेहोश हो गए। उन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. गले में नल और व्हीलचेयर पर मटके लेकर प्रदर्शन अजमेर शहर में पानी की समस्या को लेकर पार्षदों और क्षेत्रवासियों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। जल अधिकार यात्रा में कोई व्हीलचेयर पर पाइप से लिपटे मटके रखकर चला तो कोई गले में नलों की माला पहनकर विरोध जताता नजर आया। जलभवन के बाहर प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पूरी खबर पढ़ें जानें कल क्या होगा खास 10. 3314 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए वोटिंग राजस्थान के 16 जिलों की 3314 ग्राम पंचायतों में शनिवार को सरपंच और वार्ड पंचों के लिए वोटिंग होगी। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटिंग खत्म होने के बाद मतगणना शुरू होगी और देर रात तक नतीजे आएंगे। पूरी खबर पढ़ें