नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर अजमेर से है। डकैत जगन गुर्जर के परिजनों ने धरना दिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. डकैत जगन गुर्जर के परिजनों का धरना डकैत जगन गुर्जर की हत्या के विरोध में परिवार वाले अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठे। बेटे आसाराम ने इस मामले की CBI जांच कराने की मांग की है। पुलिस-प्रशासन से समझौते के बाद धरना समाप्त किया। पूरी खबर पढ़ें 2. सीएम बोले- राजस्थान को उसके हक का पूरा पानी मिलेगा सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- विपक्ष को 1994 के समझौते को पढ़ना चाहिए। राजस्थान के हक का जितना भी पानी है, वह हमें पूरा मिलेगा। हमारी सरकार ने 12 हज़ार मेगावाट बिजली का उत्पादन किया है और आने वाले समय में हम बिजली में सरप्लस होंगे। पूरी खबर पढ़ें 3. सुप्रीम कोर्ट ने कहा-आसाराम को हम जमानत नहीं देंगे सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की सजा पर रोक लगाने से इनकार करते हुए राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया है। पीठ ने कहा-हम जमानत नहीं देंगे। राज्य सरकार का पक्ष सुनने के बाद जमानत पर विचार किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 4. पत्नी, बेटे-बेटी की हत्या कर किसान ने सुसाइड किया फलोदी जिला मुख्यालय से करीब 42 किमी दूर फतेहगढ़ गांव में पत्नी, बेटा-बेटी की हत्या कर किसान ने सुसाइड कर लिया। चारों शव खेत में पड़े मिले। पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी से पति परेशान रहता था। यह घटना देचू थाना इलाके में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 5. बैरिकेड्स पर चढ़े कांग्रेसी, पुलिस से धक्का-मुक्की बीकानेर में पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की मौत और अव्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया और बैरिकेड्स पर चढ़ गए। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. लेडी डॉन ने मिठाई कारोबारी से 2 करोड़ 45 लाख ठगे जोधपुर की लेडी डॉन सुमिता विश्नोई उर्फ सुमता ने मध्यप्रदेश के हेड कॉन्स्टेबल के साथ मिलकर एक मिठाई कारोबारी से 2 करोड़ 45 लाख रुपए की ठगी की है। आरोप है कि कारोबारी को भरोसे में लेने के लिए नेताओं, हाईकोर्ट के जजों और वरिष्ठ अधिकारियों से पहचान होने का दावा किया गया। पूरी खबर पढ़ें 7. नवजात का शव लेकर जा रहे पिता की मौत भरतपुर में नवजात बेटे का शव लेकर घर लौट रहे पिता की हादसे में मौत हो गई। 15 दिन पहले बच्चे का जन्म हुआ था। प्रीमेच्योर होने के चलते डॉक्टरों ने जयपुर रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। घर लौटते समय एंबुलेंस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। पूरी खबर पढ़ें 8. नाबालिग गर्लफ्रेंड का शव दफनाया MP के 25 साल के युवक ने 16 साल की नाबालिग गर्लफ्रेंड का शव दौसा में लाकर दफना दिया। आरोपी दौसा में ही काम करता था, ऐसे में उसने ये जगह चुनी, ट्रेन से नाबालिग को लेकर आया और ट्रैक के पास ही मारकर दफना दिया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. लिव-इन में रहने पर पंचों ने 21 लाख जुर्माना लगाया जालोर में पंचों ने लिव इन में रह रहे युवक और युवती पर 21 लाख का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही उनके परिवार को समाज से बहिष्कृत कर हुक्का-पानी बंद कर दिया। पंचों ने धार्मिक स्थल पर जाने की भी रोक लगा दी है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. आधार, बैकिंग और रेलवे के कई नियमों में होगा बदलाव 1 जुलाई से आधार, बैकिंग, रेलवे और एलपीजी से जुड़े कई नियमों में बदलाव होगा।